-
Advertisement
Himachal: सूखे गुजरे 3 माह, अब अप्रैल से उम्मीद- चार को बिगड़ सकता मौसम
यह भी पढ़ें: Weather : हिमाचल में भारी बर्फबारी, पूर्वोत्तर में बारिश के अलर्ट के बीच दिल्ली वालों को राहत

मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के अनुसार 4 अप्रैल से लाहुल स्पीति, किन्नौर, चंबा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन व सिरमौर में बारिश और बर्फबारी की संभावना है। 5, 6 और सात अप्रैल को पूरे हिमाचल में बारिश, बर्फबारी व आंधी तूफान की संभावना जताई गई है। वहीं, पांच अप्रैल को शिमला, मंडी, कुल्लू, चंबा के सिहुंता, चुवाड़ी व चंबा, सोलन व सिरमौर के लिए येलो अलर्ट (Yellow Alert) जारी हुआ है। यहां पांच अप्रैल को आंधी-तूफान, बिजली गिरने व ओलावृष्टि की संभावना है।
यह भी पढ़ें: दिल्ली में आसमान से बरस रही आग, मार्च में गर्मी ने 76 साल का रिकॉर्ड तोड़ा
विभिन्न शहरों का न्यूनतम और अधिकतम तापमान
शिमला का न्यूनतम तापमान 9.0 और अधिकतम 21.0, सुंदरनगर का 9.0 और 30.4, भुंतर का 7.9 और 28.1, कल्पा का 1.4 और 16.6, धर्मशाला (Dharamshala) का 9.8 और 24.8. ऊना (Una) का 10.6 और 33.2, नाहन का 16.2 और 29.9, केलांग का -0.8 और 12.0, पालमपुर का 10.0 और 25.5, सोलन का 10.0 और 28.7, मनाली का 5.4 और 20.4, कांगड़ा (kangra) का 11.0 और 30.8, मंडी (Mandi) का 10.1 और 32.1, बिलासपुर का 8.9 और 33.0, हमीरपुर का 8.4 और 30.3, चंबा (Chamba) का 8.6 और 28.1, डलहौजी का 7.6 और 14.8 व कुफरी का 6.2 और 15.4 डिग्री सेल्सियस है।
हिमाचल और देश-दुनिया की ताजा अपडेट के लिए join करें हिमाचल अभी अभी का Whats App Group

